Breaking News

सहसवान: पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा के लिए एकजुट हुआ संगठन, सहसवान पत्रकार एसोसिएशन की बैठक संपन्न।

सहसवान: पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा के लिए एकजुट हुआ संगठन, सहसवान पत्रकार एसोसिएशन की बैठक संपन्न।

सहसवान (बदायूँ)। नगर के मोहल्ला पट्टी यकीन मुहम्मद स्थित पत्रकार सैय्यद तुफैल अहमद के आवास पर सहसवान पत्रकार एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज सक्सेना की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्य रूप से पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर विस्तार से चर्चा की गई।

पत्रकार हितों के लिए सदैव तत्पर है संगठन

बैठक को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज सक्सेना ने कहा कि हमारे संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों की सुरक्षा करना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाना है। उन्होंने उपस्थित सदस्यों से आह्वान किया कि निष्पक्ष, निडर और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। संगठन हमेशा पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहेगा।

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की सुरक्षा प्राथमिकता

एसोसिएशन के संरक्षक अतर सिंह शाक्य ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं। उन्होंने पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन की पूर्ण प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि पत्रकारों से जुड़े किसी भी मुद्दे को संगठन पूरी मजबूती और प्राथमिकता के साथ उठाएगा। बैठक में संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने के लिए सदस्यों ने अपने सुझाव रखे और पत्रकार एकता को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर संरक्षक अतर सिंह शाक्य, अध्यक्ष नीरज सक्सेना, अबीर सक्सेना, एस.पी. सिंह, आसिम अली, रिंकू भारद्वाज, सौरभ गुप्ता, मुकीम अहमद, मुशाहिद रज़ा, मसर्रत सलमानी, अभिषेक सक्सेना, मोहित यादव, योगेंद्र उपाध्याय, जगतपाल, शिव यादव, रवि शंकर, किशन शर्मा और शान मुहम्मद सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!