Breaking News

सहसवान: पूर्व मंत्री ओमकार सिंह यादव पंचतत्व में विलीन: सांकुरा गंगा घाट पर नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई।

पूर्व मंत्री ओमकार सिंह यादव पंचतत्व में विलीन: सांकुरा गंगा घाट पर नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई।

सहसवान (बदायूं)। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और पांच बार विधायक रहे ओमकार सिंह यादव शुक्रवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। सांकुरा गंगा घाट पर आयोजित उनके अंतिम संस्कार में जनसैलाब उमड़ पड़ा। उनके पुत्र एवं सहसवान विधायक ब्रजेश यादव ने पूरे विधि-विधान के साथ उन्हें मुखाग्नि दी।

दिवंगत नेता के अंतिम दर्शन के लिए क्षेत्र के हजारों समर्थकों और शुभचिंतकों की भीड़ घाट पर जुट गई। हर किसी की आंखें नम थीं और माहौल पूरी तरह भावुक बना हुआ था। पूर्व मंत्री के निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

अंतिम संस्कार में समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व सहित कई दिग्गज नेता शामिल हुए। आजमगढ़ से सांसद धर्मेंद्र यादव, बदायूं सांसद आदित्य यादव और सपा के राष्ट्रीय महासचिव व एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप ने दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन भेंट किए। सभी नेताओं ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और उनके साथ संवेदनाएं व्यक्त कीं।

ओमकार सिंह यादव का सार्वजनिक जीवन बेहद प्रभावशाली रहा। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी और अपनी मेहनत व सादगी के बल पर पांच बार विधानसभा तक पहुंचे। अखिलेश यादव सरकार में मंत्री के तौर पर उन्होंने प्रदेश के विकास में अहम योगदान दिया था। क्षेत्र में उनकी पहचान एक ऐसे जननेता के रूप में थी, जो हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़े रहते थे। उनके निधन को इस पूरे क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!