Breaking News

सहसवान: अल-हफीज़ एजुकेशनल एकेडमी में फूड फेस्टिवल व विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन।

अल-हफीज़ एजुकेशनल एकेडमी में फूड फेस्टिवल व विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे

सहसवान, बदायूं। अल-हफीज़ एजुकेशनल एकेडमी में दिनांक 27 दिसंबर 2025 को शिक्षा, रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फूड फेस्टिवल एवं विज्ञान प्रदर्शनी का सफल और भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर उत्साह, नवाचार और छात्रों की प्रतिभा से सराबोर नजर आया।

फूड फेस्टिवल का उद्घाटन विद्यालय प्रबंधन की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा स्वयं तैयार किए गए 27 से अधिक प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। छात्रों ने अपने पाक-कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए व्यंजनों को अत्यंत स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित ढंग से प्रस्तुत किया। भोजन की सजावट, स्वाद और प्रस्तुति ने आगंतुकों को विशेष रूप से आकर्षित किया, जिसकी सभी ने खुलकर प्रशंसा की।

इसी क्रम में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने लाइव साइंस प्रोजेक्ट्स के माध्यम से विभिन्न वैज्ञानिक अवधारणाओं को सरल और प्रभावी तरीके से समझाया। छात्रों ने अपने मॉडल, प्रयोग और चार्ट्स के जरिए विज्ञान को व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों का आत्मविश्वास, विषय पर पकड़ और प्रस्तुति शैली दर्शकों के लिए प्रेरणादायक रही।

विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं की सक्रिय भागीदारी विशेष रूप से सराहनीय रही। उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत कर यह साबित किया कि वे किसी भी क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकती हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!