Breaking News

बरेली: मानवता की सेवा में अग्रणी BYC, जरूरतमंदों के लिए बनी उम्मीद की किरण।

मानवता की सेवा में अग्रणी BYC, जरूरतमंदों के लिए बनी उम्मीद की किरण।

रिपोर्टर: मोहम्मद वसीम

बरेली। तहसील बहेड़ी क्षेत्र में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में बहेड़ी यूथ करेज ट्रस्ट (BYC) लगातार सराहनीय कार्य कर रहा है। संस्था गरीब, असहाय और बेसहारा लोगों की मदद कर समाज में मानवता का संदेश दे रही है। BYC के कार्यकर्ता क्षेत्र में जाकर जरूरतमंदों की पहचान करते हैं और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराते हैं।

संस्था द्वारा असहाय मरीजों के लिए निःशुल्क इलाज, जरूरतमंदों को भोजन, बेसहारा लोगों को सहारा तथा ठंड के मौसम में कंबल और गर्म कपड़ों का वितरण किया जा रहा है। BYC की इस सेवा भावना से प्रेरित होकर स्थानीय लोग भी संस्था के साथ जुड़कर सहयोग कर रहे हैं।

BYC के चेयरमैन अजीम इदरीसी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक मदद पहुंचाना है, ताकि कोई भी खुद को अकेला न महसूस करे। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से आगे आकर सहयोग करने की अपील की।

कंबल वितरण कार्यक्रम में सैयद बिलाल अली, कासिम इदरीसी, फैज अजहरी, जाहिद रज़ा, साबिर अजहरी, रिहान इदरीसी, आदिल बरकाती, तौसीफ इदरीसी, वाजिद शेरी, आसिफ और फहीम सहित कई समाजसेवी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!