Breaking News

लखनऊ अग्निकांड के बाद राहत कार्य तेज, सैकड़ों परिवारों तक पहुंची मदद।

लखनऊ अग्निकांड के बाद राहत कार्य तेज, सैकड़ों परिवारों तक पहुंची मदद।

मोहम्मद असलम, संवाददाता 

लखीमपुर खीरी। राजधानी में हुए भीषण अग्निकांड के बाद प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए राहत कार्य जारी हैं। इस कड़ी में समाजवादी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़कर जरूरतमंदों तक जरूरी सामान पहुंचाया और पीड़ितों को सहारा दिया।

राहत अभियान के तहत प्रदेश सचिव रेहान खान ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनकी जरूरतों का जायजा लिया। इस दौरान करीब 700 परिवारों को खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराई गई, जिसमें दाल, चावल, आटा, तेल, नमक और चीनी जैसी आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं। साथ ही महिलाओं के लिए बड़ी संख्या में साड़ियां और सलवार सूट भी वितरित किए गए।

पीड़ित परिवारों ने राहत सामग्री मिलने पर आभार जताते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में मिली इस सहायता से उन्हें संबल मिला है। कई लोगों ने बताया कि आग में सब कुछ नष्ट हो जाने के बाद यह मदद उनके लिए नई शुरुआत का आधार बनी है।

राहत कार्य से जुड़े लोगों ने बताया कि पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है और जब तक सभी प्रभावित परिवार सामान्य स्थिति में नहीं लौटते, तब तक सहयोग जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना सामाजिक जिम्मेदारी है और संकट की घड़ी में हर संभव सहयोग किया जाएगा।

स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने इस पहल को सराहते हुए इसे मानवीय संवेदनाओं का उदाहरण बताया है। उनका कहना है कि ऐसे प्रयासों से पीड़ितों को न केवल राहत मिलती है, बल्कि उन्हें दोबारा खड़े होने का हौसला भी मिलता है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …