Breaking News

समाजवादी मजदूर सभा में नई जिम्मेदारी, डॉ. रईस अहमद उस्मानी बने राष्ट्रीय सचिव।

समाजवादी मजदूर सभा में नई जिम्मेदारी, डॉ. रईस अहमद उस्मानी बने राष्ट्रीय सचिव।

मोहम्मद असलम, संवाददाता 

लखीमपुर खीरी। समाजवादी मजदूर सभा में संगठन विस्तार के तहत बड़ा बदलाव किया गया है। पार्टी नेतृत्व ने हाजी डॉ. रईस अहमद उस्मानी को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह निर्णय संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और लंबे समय से किए जा रहे योगदान को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल निगम ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए युवाओं और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के साथ-साथ महिलाओं को भी जिम्मेदारियां दी जा रही हैं।

उन्होंने भरोसा जताया कि डॉ. उस्मानी अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे तथा पार्टी की विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव डॉ. रईस अहमद उस्मानी ने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए लगातार प्रयास करेंगे।

इस नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है और इसे संगठन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!