Breaking News

कासगंज में पल्स पोलियो अभियान का भव्य आगाज: सीडीओ ने बच्चों को दवा पिलाकर किया शुभारंभ, 1.82 लाख का लक्ष्य तय।

कासगंज में पल्स पोलियो अभियान का भव्य आगाज: सीडीओ ने बच्चों को दवा पिलाकर किया शुभारंभ, 1.82 लाख का लक्ष्य तय।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज: जिले में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन द्वारा पल्स पोलियो प्रतिरक्षण (NID) अभियान का शनिवार को शानदार आगाज हुआ। नगर पालिका परिषद प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) वीरेंद्र सिंह ने फीता काटकर और बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर इस महत्वपूर्ण अभियान का शुभारंभ किया। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें अब पूरी तरह से सक्रिय हो गई हैं ताकि शून्य से पांच वर्ष तक के हर बच्चे तक ‘दो बूंद जिंदगी की’ पहुंचाई जा सके।

इस वर्ष के अभियान के तहत जिले में कुल 1,82,084 बच्चों को पोलियो से सुरक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के पहले चरण में आज पोलियो बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई जा रही है, जिसके उपरांत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को भी कवर करेंगी जो किसी कारणवश आज बूथ पर नहीं पहुंच सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं, ताकि इस लाइलाज बीमारी को जड़ से मिटाया जा सके।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय राजेश चौधरी और खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति गोयल सहित जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी और बड़ी संख्या में बच्चे रैली के रूप में मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कोई भी बच्चा इस स्वास्थ्य सुरक्षा घेरे से बाहर न रहे, इसके लिए बूथ स्तर से लेकर घर-घर तक मॉनिटरिंग की जा रही है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: खेत की जुताई करने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, मचा कोहराम।

बलरामपुर: खेत की जुताई करने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, मचा …

error: Content is protected !!