Breaking News

कासगंज में कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज: एआरटीओ और एसएचओ ने बिलराम गेट चौराहे का किया निरीक्षण, हटवाया अतिक्रमण।

कासगंज में कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज: एआरटीओ और एसएचओ ने बिलराम गेट चौराहे का किया निरीक्षण, हटवाया अतिक्रमण।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। आगामी कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में एआरटीओ (ARTO) राम प्रकाश सिंह ने एसएचओ जगदीश चंद्र और टीएसआई (TSI) के साथ शहर के व्यस्ततम बिलराम गेट चौराहे का औचक निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के मुख्य मार्गों का जायजा लेते हुए वहां सुरक्षा और यातायात प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को जेसीबी और पुलिस बल की मदद से तुरंत हटवाया गया, जिससे मार्ग पूरी तरह सुगम हो सके। साथ ही, स्थानीय दुकानदारों को कड़ी हिदायत दी गई कि वे भविष्य में दोबारा सड़क पर अतिक्रमण न करें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और कांवड़ियों को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मौके पर ही आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित कराए गए। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह, कहा- हमने एक लोकप्रिय अभिभावक खो दिया।

बलरामपुर: पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा नेता बृज भूषण …

error: Content is protected !!