Breaking News

उन्नाव में पुलिस मुठभेड़: दस-दस हजार के दो इनामी बदमाश दबोचे, एक फरार।

उन्नाव में पुलिस मुठभेड़: दस-दस हजार के दो इनामी बदमाश दबोचे, एक फरार।

सनोज कुमार, संवाददाता 

उन्नाव। थाना आसीवन क्षेत्र में सोमवार सुबह पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली। चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश कर रहे दो इनामी बदमाशों को जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि तीसरा साथी फरार होने में सफल रहा।

जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 3:45 बजे थाना आसीवन पुलिस व एसओजी टीम चौधरीखेड़ा पुल के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को रुकने का इशारा किया गया। रुकने की बजाय आरोपियों ने पुलिस पर फायर करना शुरू कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाश घायल होकर गिर पड़े।

पूछताछ में गिरफ्तार बदमाशों ने अपना नाम

  • सनी उर्फ बदरिया (35 वर्ष) निवासी मोहल्ला गांधी नगर तकीपुर, थाना मोहम्मदाबाद, जनपद फर्रुखाबाद
  • राजा बाबू (30 वर्ष) निवासी मोहल्ला नवाबगंज, थाना सांडी, जनपद हरदोई बताया।

दोनों के कब्जे से 315 बोर के दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस, और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों पर पहले से 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। यह गैंग दिनांक 08 अक्टूबर 2025 को थाना आसीवन क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका था। उस मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है।

जांच में सामने आया कि

🔸 राजा बाबू के खिलाफ उन्नाव, फर्रुखाबाद, हरदोई व कासगंज में 13 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

🔸 सनी उर्फ बदरिया के खिलाफ उन्नाव व कासगंज में 8 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

इसी गैंग का एक आरोपी भंवर सिंह पुत्र रक्षपाल, निवासी नेकपुर थाना फतेहगढ़, 08 अक्टूबर को ही पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा जा चुका है।

घायल दोनों बदमाशों को पुलिस ने सीएचसी मियागंज में भर्ती कराया है। वहीं फरार तीसरे बदमाश की तलाश में पुलिस टीम द्वारा दबिश जारी है।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …