Breaking News

अतिक्रमण अभियान पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

अतिक्रमण अभियान पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

मुगलसराय/चन्दौली (संवाददाता: शमशेर सिंह)। मुगलसराय में प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरुद्ध सोशल मीडिया पर भ्रामक और आपत्तिजनक टिप्पणी करना एक युवक के लिए महंगा साबित हुआ है। पुलिस ने फेसबुक पोस्ट का संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सोशल मीडिया पर कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली या भ्रामक सामग्री साझा करने वालों से प्रशासन पूरी सख्ती के साथ निपटेगा।

पूरा मामला क्षेत्र में चल रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान से संबंधित है, जिसे लेकर एक युवक ने फेसबुक पर विवादित पोस्ट साझा की थी। पोस्ट के वायरल होने और मामले की गंभीरता को देखते हुए कूड़ा बाजार चौकी इंचार्ज विजय राज ने संबंधित थाने में तहरीर दी। पुलिस अभिलेखों के अनुसार, मुगलसराय थाने में 3 मई 2026 की शाम 7:10 बजे प्राथमिकी संख्या 0216 दर्ज की गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353(1)(c) और सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 67 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीडीडीयू क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने इस संबंध में बताया कि साइबर सेल सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों पर पैनी नजर रख रही है। किसी भी तरह की भ्रामक पोस्ट, जिससे शांति भंग होने की आशंका हो, उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं मुगलसराय थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गई है और मामले की विवेचना जारी है। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी से करें और किसी भी ऐसी सामग्री को साझा न करें जिससे समाज में अशांति फैले।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!