Breaking News

सीएम कप में चमकेंगे खिलाड़ी, मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित, त्यागी बने बरेली मंडल चयन समन्वयक।

सीएम कप में चमकेंगे खिलाड़ी, मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित, त्यागी बने बरेली मंडल चयन समन्वयक।

संवाददाता: मुबारक अली

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के तत्वावधान में गोरखपुर में आयोजित होने वाले सीएम कप के लिए मंडलीय खो-खो टीम चयन की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला ओलंपिक संघ शाहजहांपुर के सचिव नरेंद्र कुमार त्यागी को बरेली मंडल का चयन समन्वयक नियुक्त किया गया है।

इस संबंध में जिला ओलंपिक संघ की बैठक को संबोधित करते हुए नरेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि 25 से 27 दिसंबर तक गोरखपुर में खो-खो एवं हैंडबॉल की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं उपस्थित रहकर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।

उन्होंने बताया कि खो-खो प्रतियोगिता में गोरखपुर, आजमगढ़, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, लखनऊ, आगरा, अलीगढ़, झांसी, मेरठ, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर मंडल सहित यूपी पुलिस सशस्त्र बल की सीनियर बॉयज टीमें प्रतिभाग करेंगी।

बरेली मंडल की टीम के चयन हेतु ट्रायल 23 दिसंबर को सुबह 10 बजे से

हरि कौशल त्यागी पब्लिक स्कूल, रेलवे साइडिंग, जमुही, रोजा में आयोजित किया जाएगा। चयनित टीम को 24 दिसंबर की शाम 7 बजे तक गोरखपुर पहुंचना अनिवार्य होगा। टीम में 14 खिलाड़ी एवं एक कोच/मैनेजर, कुल 15 सदस्य शामिल होंगे।

जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि यह आयोजन खिलाड़ियों और खेल जगत के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन और आशीर्वाद खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी सिद्ध होगा।

बैठक में डॉ. के.डी. सिंह, विपिन अग्निहोत्री, सचिन, प्रेमी, प्रमोद पाण्डेय, राहुल तोमर, आशू पंडित, रविन्द्र सर, मयंक मिश्रा, अजयपाल, पंकज सक्सेना, आनंद कुमार, प्रदीप मिश्रा, गोपाल दीक्षित, योगेन्द्र किशन त्यागी, सुनील तिवारी सहित कई खेल पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …