Breaking News

तीन वर्गों की तीरंदाजी प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल के खिलाड़ियों का दबदबा।

तीन वर्गों की तीरंदाजी प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल के खिलाड़ियों का दबदबा।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

सैयदराजा (चंदौली)। नेशनल इंटर कॉलेज सैयदराजा में प्रदेश स्तरीय विद्यालयी तीरंदाजी प्रतियोगिता का दूसरा दिन गुरुवार को खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के नाम रहा। प्रतियोगिता तीन वर्गों—अंडर-19, अंडर-17 और अंडर-14 में कराई गई, जिसमें वाराणसी, मेरठ, सोनभद्र और सहारनपुर मंडल के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।

अंडर-17 वर्ग

रिकर्व राउंड के बालक वर्ग में वाराणसी मंडल के अभय कुमार (चंदौली) ने पहला स्थान प्राप्त किया। सोनभद्र मंडल के प्रियांशु कुमार दूसरे और चंदन तीसरे स्थान पर रहे।

इंडियन राउंड के बालिका वर्ग में सोनभद्र की हीरा ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। सहारनपुर की मानसी द्वितीय और मेरठ की गरिमा तृतीय स्थान पर रहीं।

अंडर-19 वर्ग

बालक वर्ग के इंडियन राउंड में मेरठ मंडल के अभिषेक ने बाजी मारी। वाराणसी मंडल के कुणाल सिंह ने दूसरा और मिर्जापुर मंडल के विशाल ने तीसरा स्थान हासिल किया।

बालिका वर्ग में वाराणसी मंडल की अदिति सिंह ने शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान पाया। सोनभद्र की सोनम और आयुषी क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं।

अंडर-14 वर्ग

इस वर्ग में सहारनपुर मंडल के आर्यन कश्यप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेरठ के मयंक कुमार दूसरे और मिर्जापुर के सूर्यांश नारायण तीसरे स्थान पर रहे।

प्रतियोगिता की देखरेख उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के सचिव योगेंद्र राणा व बलराम कृष्ण यादव (मुख्य निर्णायक) ने की। प्रतियोगिता निदेशक अशोक सिंह तथा निर्णायक गौतम मौर्य, कपिल वर्मा, अभिषेक कुमार, अनिल मौर्य और अनिल यादव ने पूरे दिन मैचों का संचालन किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार का विशेष योगदान रहा। प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह के साथ रजनीश राय, मार्कण्डेय पाल, भारत भूषण और पंकज सिंह सक्रिय रूप से जुड़े रहे।

प्रतियोगिता के तीसरे दिन पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन होगा, जिसमें विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!