Breaking News

पीएनबी शाखा में करोड़ों की हेरा-फेरी का खुलासा, तत्कालीन शाखा प्रबंधक और ठेकेदार गिरफ्तार।

पीएनबी शाखा में करोड़ों की हेरा-फेरी का खुलासा, तत्कालीन शाखा प्रबंधक और ठेकेदार गिरफ्तार।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। पंजाब नेशनल बैंक (नहरबाजागंज शाखा, बलरामपुर) में करोड़ों रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। विभागीय जांच में अनियमितता पकड़े जाने के बाद तत्कालीन शाखा प्रबंधक महेश त्रिपाठी और एक निर्माण कंपनी से जुड़े ठेकेदार समरजीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को पूछताछ के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

जानकारी के अनुसार, वादी पंजाब नेशनल बैंक सर्किल ऑफिस अयोध्या के चीफ मैनेजर द्वारा थाना कोतवाली नगर में तहरीर दी गई थी। इसमें आरोप लगाया गया कि तत्कालीन शाखा प्रबंधक महेश त्रिपाठी सहित आठ लोगों ने बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर विभिन्न लोन खाते खोले। इसके माध्यम से लगभग 12 करोड़ 03 लाख 37 हजार रुपये का गबन किया गया।

पुलिस द्वारा दर्ज मामले (मु0अ0स0 197/25) में बीएनएस की कई धाराओं के अंतर्गत महेश त्रिपाठी, विनय कुमार शर्मा, संतोष गुप्ता, यशवंत कुमार, पूनम सिंह, वैभव सिंह, समरजीत सिंह सहित अन्य व्यक्तियों पर मुकदमा कायम किया गया।

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि महेश त्रिपाठी ने ठेकेदार समरजीत सिंह की मिलीभगत से करीब 46 लोन खातों से 8 करोड़ 09 लाख 87 हजार रुपये और 40 मुद्रा लोन खातों से 3 करोड़ 93 लाख 50 हजार रुपये निकालकर गबन किया। यह रकम ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और नकद के जरिए समरजीत की कंपनी पीएसपी कंस्ट्रक्शन में डाली गई।

फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को न्यायालय रवाना कर दिया है। मामले की गहन जांच जारी है और अन्य शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!