Breaking News

पटियाली: उपजिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के साथ की बैठक, मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर मांगी राय।

पटियाली: उपजिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के साथ की बैठक, मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर मांगी राय।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

पटियाली, कासगंज: उपजिलाधिकारी आतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार सायं 04.00 बजे राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में बुलाई गई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य मतदेय स्थलों के सम्भाजन (Rationalization) पर विचार-विमर्श करना था।

बैठक के दौरान उपजिलाधिकारी ने जानकारी दी कि 1200 से अधिक मतदेय स्थलों का सम्भाजन किया गया है। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों से कहा कि मतदेय स्थलों की सूची के अंतिम प्रकाशन से पूर्व यदि किसी दल को कोई सुझाव या आपत्ति हो, तो वे इसे प्रस्तुत कर सकते हैं। हालांकि, बैठक में उपस्थित किसी भी राजनैतिक दल की ओर से कोई भी आपत्ति या सुझाव प्राप्त नहीं हुआ।

प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, वर्तमान में विधान सभा क्षेत्र 102 पटियाली में कुल 277 मतदान केंद्र हैं, जबकि मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची में इनकी संख्या 401 है।

बैठक में नायब तहसीलदार पटियाली रोहित प्रकाश सक्सेना, चरन सिंह (डाटा एंट्री ऑपरेटर) सहित विभिन्न दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें भाजपा से डॉ. शिवप्रताप, बाबूराम राजपूत, पृथ्वीराज सिंह गौतम; बसपा से बबल गौतम, मुहम्मद हसन, राजीव दिवाकर; सपा से मु. शाहिद, अरविन्द मौर्य, चन्दन पाण्डेय, नितिन यादव और कांग्रेस से जिला सचिव राजेश कुमार सक्सेना प्रमुख रूप से शामिल हुए।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!