Breaking News

उन्नाव: ब्लॉक सरोसी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पंकज गुप्ता का जन्मदिन, सामाजिक एकता का दिया संदेश।

उन्नाव: ब्लॉक सरोसी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पंकज गुप्ता का जन्मदिन, सामाजिक एकता का दिया संदेश।

संवाददाता, सनोज कुमार 

उन्नाव: विकासखंड सरोसी की ग्राम पंचायत पिंडोखा स्थित पंचायत भवन में सदर विधायक नीरज गुप्ता के बड़े भाई पंकज गुप्ता का जन्मदिन बड़े ही उत्साह और सादगी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के निवासियों, समर्थकों और बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराकर उन्हें बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों और सामाजिक समरसता के उनके संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनसेवा के साथ-साथ समाज के हर वर्ग के बीच आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देना था।

जन्मदिन के उपलक्ष्य में ‘तहरी (खिचड़ी) भोज’ का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वसमाज के लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन किया। यह आयोजन समाज में सामाजिक एकता और सद्भाव का एक अनूठा उदाहरण बना। समर्थकों ने पंकज गुप्ता को उनके जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए सराहा और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

इस अवसर पर मुख्य रूप से धीरज कुमार, अजय रावत, अनिल रावत, सुशील रावत और लाली रावत सहित ग्राम पिंडोखा के सम्मानित नागरिक, मातृशक्ति और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। सभी ने पंकज गुप्ता के जनसेवा से परिपूर्ण जीवन की सराहना करते हुए उन्हें स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!