Breaking News

थरबरनगंज में खुलेआम जुआ, पुलिस की चुप्पी पर उठे सवाल।

थरबरनगंज में खुलेआम जुआ, पुलिस की चुप्पी पर उठे सवाल।

मोहम्मद असलम, संवाददाता 

लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र की मिश्राना पुलिस चौकी के थरबरनगंज इलाके में खुलेआम जुए की फड़ सजने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से यहां अवैध गतिविधियां चल रही हैं, लेकिन पुलिस की अनदेखी के कारण जुआ कारोबार फल-फूल रहा है।

रोज़ाना लगती अवैध जुए की मंडी।

जानकारी के अनुसार थरबरनगंज में दिनदहाड़े ही कुछ स्थानों पर जुआरी जमा होकर ताश और सट्टे का खेल खेलते हैं। बताया जाता है कि रोज़ाना हजारों रुपये का लेन-देन होता है। कई बार ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, लेकिन कार्रवाई केवल कागज़ों तक ही सीमित रही।

चौकी इंचार्ज की भूमिका संदिग्ध।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चौकी पुलिस की मौन स्वीकृति के बिना इतनी बड़ी अवैध गतिविधि चल पाना संभव नहीं है। आरोप है कि न तो छापेमारी होती है, न गिरफ्तारी की कोई खबर आती है और न ही स्थानीय स्तर पर रोकथाम के प्रयास किए जाते हैं।

युवाओं पर नकारात्मक असर।

जुए के इस खुले खेल से स्थानीय युवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है। बेरोजगार और किशोर वर्ग तेजी से इस अवैध गतिविधि में शामिल हो रहे हैं, जिससे परिवारिक और सामाजिक वातावरण बिगड़ने लगा है।

कानून की धज्जियां, प्रशासन खामोश।

जुआ अधिनियम के तहत जुए का संचालन अपराध है, लेकिन थरबरनगंज में कानून का कोई असर दिखाई नहीं देता। सवाल उठता है कि क्या पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है, या जानबूझकर कार्रवाई नहीं की जा रही?

जनता ने की सख्त कार्रवाई की मांग।

इलाके के संभ्रांत नागरिकों और व्यापारियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि तत्काल छापेमारी कर जुआ संचालकों पर मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही, जिम्मेदार पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय हो। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सख्ती नहीं बरती गई तो यह अवैध नेटवर्क और भी मजबूत हो जाएगा और क्षेत्र में अपराध की जड़ें गहरी हो जाएंगी।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!