Breaking News

खरीफ सीजन के लिए बीजों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, 10 मई तक आवेदन कर सकेंगे किसान।

खरीफ सीजन के लिए बीजों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, 10 मई तक आवेदन कर सकेंगे किसान।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। कृषि विभाग ने खरीफ सत्र 2026-27 के लिए किसानों को बड़ी राहत देते हुए बीज मिनीकिट वितरण हेतु ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना के अंतर्गत धान, बाजरा, उड़द, मूंग, अरहर और मक्का जैसी फसलों के साथ-साथ विभिन्न तिलहन व दलहन फसलों के बीज मिनीकिट निःशुल्क अथवा भारी अनुदान पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

विभाग के अनुसार इन मिनीकिटों पर 50 से लेकर 100 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जाएगा। इच्छुक किसानों को विभागीय वेबसाइट agriculture.up.gov.in पर जाकर पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई 2026 निर्धारित की गई है। प्राप्त आवेदनों की संख्या अधिक होने पर लाभार्थियों का चयन पारदर्शी ई-लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। योजना के नियमों के अनुसार, एक पंजीकृत किसान केवल एक ही तिलहनी या दलहनी फसल का किट प्राप्त करने का पात्र होगा। कृषि विभाग ने अपील की है कि किसान समय रहते बुकिंग कराकर इस योजना का लाभ उठाएं।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!