Breaking News

कासगंज: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर जिलाधिकारी ने किया रक्तदान शिविर का शुभारंभ, 26 लोगों ने किया स्वैच्छिक दान।

कासगंज: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर जिलाधिकारी ने किया रक्तदान शिविर का शुभारंभ, 26 लोगों ने किया स्वैच्छिक दान।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। विश्व रेड क्रॉस सोसाइटी दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक विशेष स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने फीता काटकर किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने खुद रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और बताया कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है क्योंकि यह सीधे तौर पर किसी जरूरतमंद को नया जीवन प्रदान करता है। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ अन्य सरकारी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसके फलस्वरूप कुल 26 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि वे रक्तदान के प्रति भ्रांतियों को त्यागकर अधिक से अधिक संख्या में आगे आएं। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव अग्रवाल, सीएमएस डॉ. संजीव श्रीवास्तव, हॉस्पिटल मैनेजर और विभिन्न विभागों के अधीक्षक व चिकित्सक मौजूद रहे। सभी उपस्थित अधिकारियों ने समाज को रक्तदान के प्रति जागरूक करने का सामूहिक संकल्प लिया।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!