Breaking News

बिसौली में सपा कार्यकर्ताओं की बैठक, 2027 चुनाव को लेकर संगठन मजबूती पर जोर।

बिसौली में सपा कार्यकर्ताओं की बैठक, 2027 चुनाव को लेकर संगठन मजबूती पर जोर।

आई एम खान 

बिसौली। विधानसभा क्षेत्र के जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी और बूथ एजेंटों की बैठक में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का आह्वान किया। ग्राम पैगा में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश कॉर्डिनेटर एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (भारत सरकार) से जुड़े सतीश प्रेमी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बदलाव का समय नजदीक है और इसके लिए कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत और समर्पण के साथ काम करना होगा, ताकि वर्ष 2027 में पार्टी को सफलता मिल सके।

वरिष्ठ नेता काजी शाहनवाज खां ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और पीडीए अभियान को मजबूती से पहुंचाने की बात कही। वहीं सुरेंद्र सिंह यादव ने जानकारी दी कि 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पार्टी द्वारा धूमधाम से मनाई जाएगी।

इस दौरान एडवोकेट मोहित शर्मा, शिवम यादव, एडवोकेट राजीव यादव, सोमेश प्रताप सिंह, कृष्णवीर यादव, जुगल किशोर गुप्ता, जफर खान, सूरजपाल गिहार, विकास यादव, पंकज यादव, पंचम सिंह, मुनेश सागर, वीरेश प्रजापति, सचिन सक्सेना सहित कई नेताओं ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के अंत में सुरेंद्र सिंह यादव ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। बैठक में खजाना देवी, गजेंद्र यादव, जयपाल सिंह, मुनेंद्र यादव, धर्मचंद्र वाल्मीकि, केके पाल, फूल सिंह, कल्याण सिंह यादव, अवनेश यादव, तेजवीर सिंह, मुजफ्फर अली, नेमपाल यादव, धर्मवीर प्रधान, गौरव प्रधान और डालचंद वाल्मीकि सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!