Breaking News

बिनावर में भारत गैस एजेंसी पर हंगामा, गैस न मिलने से भड़के उपभोक्ता, पुलिस को दी शिकायत।

बिनावर में भारत गैस एजेंसी पर हंगामा, गैस न मिलने से भड़के उपभोक्ता, पुलिस को दी शिकायत।

संवाददाता: शिवेन्द्र यादव

बिनावर (बदायूं)।  थाना बिनावर क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब ग्रामीण क्षेत्र के दर्जनों गैस कनेक्शन धारकों को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिला। नाराज उपभोक्ताओं ने शुभ कृष्णा भारत गैस एजेंसी के खिलाफ आक्रोश जताते हुए पुलिस को शिकायत प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप है कि एजेंसी संचालक डॉ. अमित शर्मा की मनमानी और दबंगई के चलते कई दिनों से उन्हें गैस नहीं मिल रही थी। उपभोक्ता लगातार एजेंसी के चक्कर काट रहे थे, लेकिन उन्हें टालमटोल कर वापस भेज दिया जाता था। इससे परेशान होकर दर्जनों लोग थाने पहुंच गए और शिकायत दर्ज कराई।

बताया जा रहा है कि कई उपभोक्ताओं ने एक सप्ताह पहले ही अपने मोबाइल से गैस बुकिंग कर दी थी, लेकिन एजेंसी पर पहुंचने पर उनसे दोबारा केवाईसी कराने को कहा गया। उपभोक्ताओं का कहना है कि वे मार्च माह में ही केवाईसी करा चुके हैं, इसके बावजूद उन्हें गैस सिलेंडर नहीं दिया जा रहा।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि गैस सिलेंडर देने के नाम पर ₹30 से ₹50 तक अतिरिक्त वसूली की जा रही है। वहीं कुछ लोगों का आरोप है कि एजेंसी संचालक अपने परिचितों और दुकानदारों को रात्रि के समय ब्लैक में गैस उपलब्ध करा रहे हैं।

मामला कस्बा बिनावर स्थित मोहम्मदपुर रोड पर थाने के पीछे संचालित शुभ कृष्णा भारत गैस एजेंसी का बताया जा रहा है। हंगामे की सूचना मिलने पर थाना बिनावर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने एजेंसी संचालक को थाने बुलाकर पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने उपभोक्ताओं को जल्द गैस उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि गैस न मिलने की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और संबंधित से पूछताछ की गई है।

फिलहाल, कार्रवाई के आश्वासन के बाद उपभोक्ता मायूस होकर अपने-अपने घर लौट गए। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!