Breaking News

थाना खीरी पुलिस की बड़ी कामयाबी — ग्राम बड़ी झंडी की घटना का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार।

थाना खीरी पुलिस की बड़ी कामयाबी — ग्राम बड़ी झंडी की घटना का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार।

मोहम्मद असलम, संवाददाता 

लखीमपुर खीरी। अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खीरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम बड़ी झंडी मजरा सहजनी में हुई घटना का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक खीरी और अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना खीरी पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए घटना का सफल अनावरण किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान प्रदीप, गुड्डू और दयाशंकर, तीनों निवासी ग्राम बड़ी झंडी मजरा सहजनी, थाना खीरी के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास और पुलिस की कार्यशैली पर भरोसा और मजबूत हुआ है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!