Breaking News

चन्दौली में पुलिस की बड़ी सफलता: 2 शराब तस्कर गिरफ्तार, 1.20 करोड़ की शराब बरामद।

चन्दौली में पुलिस की बड़ी सफलता: 2 शराब तस्कर गिरफ्तार, 1.20 करोड़ की शराब बरामद।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चन्दौली। अपर पुलिस महामहानिदेशक वाराणसी जोन, श्री पीयूष मोर्डिया और पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र, श्री वैभव कृष्ण के निर्देशन में जनपद चन्दौली में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर एवं क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व में, थानाध्यक्ष सैयदराजा अशोक कुमार मिश्रा, स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दो शातिर शराब तस्करों को गिरफ्तार किया।

सूचना के आधार पर NH‑19 हाइवे पर स्थित ग्राम बरठी कमरौर पेट्रोल पम्प के पास चेकिंग के दौरान, ट्रक संख्या NL01AF3253 से 710 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (कुल मात्रा 6325.92 लीटर) बरामद की गई। इसी दौरान ट्रक चालक अली बक्श (27 वर्ष) और ट्रक की लोकेशन देने वाले बोलेरो चालक मुरताज अंसारी (40 वर्ष) को भी गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी और बरामदगी के बाद थाना सैयदराजा में मुकदमा संख्या 79/2026 के तहत धारा 3(5), 318, 319, 338, 336(3) बीएनएस और धारा 60/63 आबकारी अधिनियम में अभियोग दर्ज किया गया। मामले की आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।

इस कार्रवाई से चन्दौली में अवैध शराब की तस्करी पर पुलिस की मजबूत पकड़ स्पष्ट हुई और जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास बढ़ा।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!