Breaking News

दातागंज में होटल में छिपे कैमरे का मामला: होटल मालिक का बेटा और मैनेजर गिरफ्तार।

दातागंज में होटल में छिपे कैमरे का मामला: होटल मालिक का बेटा और मैनेजर गिरफ्तार।

राष्ट्रीय न्यूज टुडे 

दातागंज (बदायूं)। दातागंज क्षेत्र में एक होटल में प्रेमी जोड़ों के निजी पलों की चोरी-छिपे वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए होटल मालिक के बेटे और होटल मैनेजर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, दातागंज कोतवाली क्षेत्र में बदायूं रोड स्थित इस होटल में प्रेमी जोड़ों को किराये पर कमरे दिए जाते थे। आरोप है कि होटल के कमरों में गुप्त कैमरे लगाए गए थे और जोड़ों की निजी गतिविधियों की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाती थी। बाद में इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उनसे राशि वसूल की जाती थी।

हाल ही में एक प्रेमी जोड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने होटल मैनेजर चंद्रपाल यादव (पुत्र स्व. चिम्मन लाल, पापड़ हमजापुर, दातागंज) और होटल मालिक के बेटे शानू गुप्ता (पुत्र पिंटू गुप्ता, दातागंज) को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस तरह की घटनाएं पहले कितनी बार हुई हैं और इसमें किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता तो नहीं है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!