Breaking News

कासगंज में बड़ी कार्रवाई : 19 भैंस के बच्चों संग दो आरोपी गिरफ्तार।

कासगंज में बड़ी कार्रवाई : 19 भैंस के बच्चों संग दो आरोपी गिरफ्तार।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। गंजडुंडवारा कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक मैक्स पिकअप गाड़ी से ठूंस-ठूंसकर ले जाए जा रहे 19 भैंस के बच्चों को बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। कोतवाली गंजडुंडवारा पुलिस टीम ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय, थाना रोड कस्बा गंजडुंडवारा के पास से संदिग्ध मैक्स पिकअप को रोका। तलाशी लेने पर उसमें अमानवीय तरीके से लदे हुए 19 भैंस के बच्चे मिले।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है—

  1. रहीश पुत्र हबीब, निवासी इगलास अड्डा थाना हाथरस गेट, जनपद हाथरस (वर्तमान निवासी ग्राम सुजावलपुर, गंजडुंडवारा, कासगंज)
  2. आमिर पुत्र ताहिर, निवासी मोहल्ला कुरैशी, कस्बा सहावर, जनपद कासगंज।

बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मु.अ.सं. 316/25, धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

इस सफलता में भोजराज अवस्थी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंजडुंडवारा सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!