Breaking News

मैलानी/खीरी: मैलानी पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: एक साथ 17 अपराधी गिरफ्तार, वारंटियों में मची खलबली।

मैलानी पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: एक साथ 17 अपराधी गिरफ्तार, वारंटियों में मची खलबली।

संवाददाता, मोहम्मद असलम 

मैलानी/खीरी: जनपद खीरी में पुलिस का कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख देखने को मिला है। मैलानी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ छेड़े गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक ही दिन में 17 अभियुक्तों को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के वांछित अपराधियों में हड़कंप की स्थिति है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए मैलानी पुलिस ने एक विशेष योजना तैयार की। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने अलग-अलग ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 15 गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया।

अभियान के दौरान पुलिस ने वारंटियों के अलावा गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमों में फरार चल रहे दो अन्य वांछितों को भी धर दबोचा। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गंगापुर नहर पुल के समीप से मुकदमा संख्या 106/2026 में वांछित सत्यपाल और मीना उर्फ मीरा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

इस सफल ऑपरेशन में उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव, उपनिरीक्षक अंकुर कुमार और उपनिरीक्षक अवलीश कुमार की अहम भूमिका रही। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है। मैलानी पुलिस की इस एक दिन की बड़ी कार्रवाई ने स्पष्ट संकेत दिया है कि कानून से भागने वाले अपराधी अब ज्यादा दिन सुरक्षित नहीं बच पाएंगे और पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!