Breaking News

कासगंज: हजारा नहर हादसे में दो भाइयों के शव बरामद, तीसरे की तलाश में जुटा रेस्क्यू ऑपरेशन।

कासगंज: हजारा नहर हादसे में दो भाइयों के शव बरामद, तीसरे की तलाश में जुटा रेस्क्यू ऑपरेशन।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज: जनपद की हजारा नहर में नहाने गए युवकों के साथ हुआ हादसा बेहद दुखद मोड़ पर पहुँच गया है। कल नहर में डूबे तीन सगे भाइयों में से दो के शव गोताखोरों ने बरामद कर लिए हैं, जबकि तीसरे भाई की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। प्रशासन की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ नहर में सर्च अभियान चला रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल ये चार युवक नहर में नहाने के लिए उतरे थे, जहाँ गहरे पानी की चपेट में आने से सभी डूब गए थे। घटना के तुरंत बाद पीएसी की फ्लड यूनिट ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक को तो सकुशल बाहर निकाल लिया था, लेकिन तीन सगे भाई गहरे पानी में लापता हो गए थे। आज सुबह से ही प्रशासन ने गोताखोरों की मदद से फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, जिसके बाद 27 वर्षीय जयप्रकाश और 22 वर्षीय हरेंद्र उर्फ छोटू के शव बरामद कर लिए गए। ये दोनों मृतक हाथरस जनपद के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के टिकरी कलां गांव के रहने वाले थे।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर दिया है और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है। कासगंज सदर कोतवाली क्षेत्र की इस घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और गोताखोरों की टीम तीसरे लापता युवक को ढूंढने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

बाइट- शशि कपूर, ग्रामीण

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …