Breaking News

बिसौली: मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को सिखाए सुरक्षा के गुर, हेल्पलाइन नंबरों के प्रति किया जागरूक।

बिसौली: मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को सिखाए सुरक्षा के गुर, हेल्पलाइन नंबरों के प्रति किया जागरूक।

आई एम खान 

बिसौली (बदायूँ): कोतवाली पुलिस द्वारा शनिवार को ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के अंतर्गत महिला सुरक्षा और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के माध्यम से मिशन शक्ति टीम ने स्कूली बालिकाओं के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें आत्मरक्षा और कानूनी अधिकारों की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

संविलियन विद्यालय हर्रायपुर में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व महिला उपनिरीक्षक पूजा तोमर द्वारा किया गया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रेरित किया कि वे महिलाओं के खिलाफ होने वाले किसी भी अपराध को पहचानें और उसके विरुद्ध निडर होकर आवाज उठाएं। जागरूकता के इसी क्रम में बालिकाओं को आपातकालीन सेवाओं के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 112 और वूमेन पावर लाइन 1090 सहित अन्य महिला सुरक्षा सेवाओं के प्रभावी उपयोग के बारे में विस्तार से समझाया गया।

महिला उपनिरीक्षक पूजा तोमर ने बताया कि इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के मन से पुलिस का भय दूर करना है। इसके साथ ही उनमें सुरक्षा की भावना को विकसित करना और उन्हें उनके कानूनी अधिकारों के प्रति सजग बनाना पुलिस की प्राथमिकता है। इस अवसर पर राष्ट्रपति पदक प्राप्त विद्यालय के प्रधानाचार्य कुंवरसेन, महिला आरक्षी अक्षी तोमर और महिला आरक्षी श्वेता रानी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!