Breaking News

लखीमपुर खीरी पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।

लखीमपुर खीरी पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।

मोहम्मद असलम, संवाददाता 

लखीमपुर खीरी। जनपद पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर थाना खीरी पुलिस ने 26 अक्टूबर 2025 को ग्राम कटकुसमा निवासी 28 वर्षीय मोनू को एक अवैध देशी राइफल (315 बोर) के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ मु0अ0सं0 0784/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राहुल कुमार, कांस्टेबल दिलीप कुमार, कांस्टेबल अंकित सिंह और महिला आरक्षी सृष्टि शामिल रहे।

थानाध्यक्ष निराला तिवारी ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध पुलिस की विशेष अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जनपद को अपराधमुक्त बनाने के लिए पुलिस टीम पूरी तरह सतर्क है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!