Breaking News

लोकगीत गायन प्रतियोगिता में कुमारी खुशी ने मारी बाजी, प्रथम स्थान कर किया महाविद्यालय का नाम रोशन।

लोकगीत गायन प्रतियोगिता में कुमारी खुशी ने मारी बाजी, प्रथम स्थान कर किया महाविद्यालय का नाम रोशन।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

सैयदराजा (चंदौली)। नगर पंचायत सैयदराजा के लोहियानगर स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को लोकगीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार ने की, जबकि प्रतियोगिता का संयोजन डॉ. श्रद्धा मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्तर प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति को दर्शाते हुए सोहर, कजरी, छठ गीत एवं देशभक्ति गीतों की भावपूर्ण और मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। सभी प्रतिभागियों ने अपनी गायन प्रतिभा से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रतियोगिता में बी.कॉम तृतीय सेमेस्टर की छात्रा कुमारी खुशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं शिखा कुमारी ने द्वितीय तथा दिव्यज्योति पाण्डेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

निर्णायक मंडल में डॉ. रवि प्रकाश, डॉ. अभय राज यादव एवं डॉ. अवनीश कुमार सिंह शामिल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों के गायन, भाव-प्रस्तुति एवं सुर-ताल के आधार पर परिणाम घोषित किया।

प्रतियोगिता के उपरांत प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की लोक संस्कृति हमारी पहचान है। लोकगीतों के माध्यम से हमारी परंपराएं, संस्कार और सामाजिक जीवन झलकता है। उन्होंने छात्राओं से लोक जीवन और लोक संस्कृति से जुड़कर इसे आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. हेमन्त कुमार निराला, डॉ. अजय कुमार सोनकर, डॉ. अनुराग सिंह, सर्वेश तिवारी, रीतेश कुमार सिंह, डॉ. ऋतेष गौरव, डॉ. श्रद्धा मिश्रा, संकट मोचन झा, अमित कुमार, प्रमोद कुमार केशरी, पवन कुमार, राजन पाण्डेय सहित महाविद्यालय की सैकड़ों छात्राएं उपस्थित रहीं।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!