Breaking News

“स्कूल में किचन गार्डन की पहल: बच्चों ने लगाईं मौसमी सब्जियां, पोषण शिक्षा को मिला नया आयाम”

“स्कूल में किचन गार्डन की पहल: बच्चों ने लगाईं मौसमी सब्जियां, पोषण शिक्षा को मिला नया आयाम”

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता

चहनियां, चंदौली। पीएम पोषण योजना के तहत कम्पोजिट विद्यालय हृदयपुर में बुधवार को किचन गार्डन विकसित करने की पहल की गई। प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में विभिन्न मौसमी सब्जियों के पौधे रोपे गए। बच्चों को इन सब्जियों के पोषक तत्वों और उनके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी गई।

ग्राम प्रधान शशि देवी द्वारा उपलब्ध कराए गए टमाटर, गोभी, मिर्च व बैंगन के पौधों का रोपण हरित शिक्षिका पूजा सिंह और उमा चौबे के सहयोग से किया गया। इस कार्य में रूबी सिंह, ममता रानी गुप्ता, सुशीला देवी, मंजू देवी सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं भी शामिल रहे।

नोडल हरित शिक्षक नंद कुमार शर्मा ने किचन गार्डन की परिकल्पना को साकार करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बच्चों को पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी समझाई और सामूहिक प्रयास से इस कार्य को सफल बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि किचन गार्डन का उद्देश्य छात्रों में पौष्टिक आहार को लेकर जागरूकता बढ़ाना है।

इस अवसर पर ब्रजेश कुमार मिश्रा, प्रदीप कुमार सिंह, लक्ष्मी कांत त्रिपाठी, उमेश, राम भजन, विजय राज रवि सहित विद्यालय के सभी शिक्षक व बच्चे उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …