Breaking News

कासगंज: ब्यूटी पार्लर संचालिका के घर में चोरी, लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े चोर।

कासगंज: ब्यूटी पार्लर संचालिका के घर में चोरी, लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े चोर।

कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहन स्थित कोरियन गली में बीती रात चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने नदरई गेट पर ब्यूटी पार्लर चलाने वाली संचालिका बिंदु मिश्रा के घर को अपना निशाना बनाया। चोरों ने घर के मुख्य गेट के शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखे 4 लाख रुपये नकद के साथ-साथ सोने-चांदी के कीमती जेवर लेकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी तब हुई जब देर रात ब्यूटी पार्लर संचालिका अपने घर पहुंचीं। घर का सामान बिखरा हुआ देखकर उनके होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। चोरी की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही सीओ सदर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। पुलिस ने पीड़ित परिवार को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

बाइट- बिंदू मिश्रा, ब्यूटी पार्लर संचालिका।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!