Breaking News

कासगंज: प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से शिक्षक ने बिजली बिल में पाई 90 प्रतिशत की राहत, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित।

कासगंज: प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से शिक्षक ने बिजली बिल में पाई 90 प्रतिशत की राहत, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित।

संवाददाता: वसीम कुरैशी

कासगंज। जनपद में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और बिजली बिलों के बोझ को कम करने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के सफल क्रियान्वयन पर प्रशासन ने खुशी जताई है। इसी क्रम में बुधवार को जिलाधिकारी प्रणय सिंह और मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह ने कासगंज निवासी शिक्षक अमोद कुमार को सोलर रूफटॉप प्रणाली अपनाकर समाज के सामने एक उत्कृष्ट उदाहरण पेश करने के लिए सम्मानित किया।

शिक्षक अमोद कुमार ने अपने आवास पर सोलर पैनल स्थापित कर बिजली बिल में लगभग 90 प्रतिशत तक की भारी बचत प्राप्त की है, जिसकी सराहना करते हुए अधिकारियों ने इसे आम नागरिकों के लिए एक अत्यंत लाभकारी और प्रेरणादायक कदम बताया।

सम्मान समारोह के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना के माध्यम से नागरिक न केवल आर्थिक बचत कर सकते हैं, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। प्रभारी परियोजना अधिकारी यूपीनेडा मोहम्मद नासिर ने शिक्षक अमोद कुमार के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए जानकारी दी कि उन्हें सरकार की ओर से 1,08,000 रुपये की भारी सब्सिडी भी प्रदान की गई है।

अमोद कुमार ने न केवल स्वयं इस योजना का लाभ उठाया, बल्कि अपने साथी शिक्षकों और अन्य परिचितों को भी सोलर ऊर्जा अपनाने के लिए जागरूक किया है। प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस योजना से जुड़कर अपने बिजली बिल को शून्य करने की दिशा में कदम बढ़ाएं ताकि जनपद को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: सेवा संकल्प अभियान-2026 की तैयारियों को लेकर विकास भवन में हुई बैठक, प्रभारी मंत्री ने दिए निर्देश।

शाहजहांपुर: सेवा संकल्प अभियान-2026 की तैयारियों को लेकर विकास भवन में हुई बैठक, प्रभारी मंत्री …