Breaking News

गंजडुंडवारा: भव्य झांकियों और जय भीम के उद्घोष के साथ निकली अंबेडकर शोभायात्रा, पुलिस की रही कड़ी निगरानी।

गंजडुंडवारा: भव्य झांकियों और जय भीम के उद्घोष के साथ निकली अंबेडकर शोभायात्रा, पुलिस की रही कड़ी निगरानी।

संवाददाता: वसीम कुरैशी

गंजडुंडवारा। नगर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में 54वीं भव्य शोभायात्रा का आयोजन बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस ऐतिहासिक शोभायात्रा का औपचारिक शुभारंभ बसपा के 102 विधानसभा प्रत्याशी जुनेद मियां ने फीता काटकर किया।

दर्जनों आकर्षक झांकियों और सुरीले बैंड-बाजों के साथ निकली इस यात्रा में अंबेडकर अनुयायियों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। कादरगंज रोड से शुरू हुई यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों जैसे सब्जी मंडी, टीन बाजार, राजाराम चौराहा, चौक सट्टी बाजार, बाण मंडी तिराहा और रेलवे रोड से होते हुए वापस अपने प्रस्थान बिंदु पर संपन्न हुई, जहाँ श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

शोभायात्रा के दौरान छोटे-छोटे बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था, जो ‘आधी रोटी खाएंगे-बच्चों को पढ़ाएंगे’ और ‘जय भीम-नमो बुद्धाय’ जैसे जोशीले नारों से पूरे वातावरण को गुंजायमान कर रहे थे। यात्रा में शामिल विभिन्न झांकियों ने नगरवासियों का मन मोह लिया और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष अजय पाल सिंह, महामंत्री सतेंद्र सिंह, बबलू सागर और गौरव गुप्ता समेत सैकड़ों गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सीओ संदीप वर्मा के निर्देशन और कोतवाली प्रभारी राधेश्याम के नेतृत्व में भारी पुलिस बल पूरी यात्रा के दौरान साथ रहा, जिससे आयोजन बिना किसी बाधा के अत्यंत शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …