Breaking News

कासगंज: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला पेट्रोल पंप गार्ड का शव, हत्या के आरोप के बाद परिजनों ने किया हाईवे जाम।

कासगंज: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला पेट्रोल पंप गार्ड का शव, हत्या के आरोप के बाद परिजनों ने किया हाईवे जाम।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। कासगंज के सोरों कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मथुरा-बरेली हाईवे पर उस समय हड़कंप मच गया जब नगरिया के पास एक पेट्रोल पंप गार्ड का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे पड़ा मिला। मृतक की पहचान केशव देव के रूप में हुई है, जो क्षेत्र में स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर गार्ड के पद पर तैनात था।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार ने पेट्रोल पंप मालिक पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने न्याय की मांग करते हुए मथुरा-बरेली हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आलाधिकारी भारी पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। सीओ सिटी आंचल चौहान ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया और काफी मशक्कत के बाद उन्हें शांत कराकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा और परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बाइट- मृतक का परिजन।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!