Breaking News

बिसौली: योग के रंग में रंगा पूरा शहर, तहसील और कोतवाली में हुआ सामूहिक योगाभ्यास।

बिसौली: योग के रंग में रंगा पूरा शहर, तहसील और कोतवाली में हुआ सामूहिक योगाभ्यास।

आई एम खान 

बिसौली। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को नगर में विभिन्न स्थानों पर भव्य योग शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। सूर्योदय के साथ ही शहर के विभिन्न पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर योग प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी। तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी श्री साई आश्रित शाख मुरी और नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद के नेतृत्व में अधिकारियों व कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान योग के जरिए शरीर को निरोग रखने और बीमारियों से बचाव के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।

एसडीएम श्री साई आश्रित शाख मुरी ने योग को भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर बताते हुए कहा कि नियमित योग अभ्यास से ही व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकता है। वहीं, कोतवाली परिसर में पुलिस इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा ने अपने समस्त स्टाफ के साथ योग किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि कठिन ड्यूटी के बीच शारीरिक व मानसिक फिटनेस के लिए योग सबसे सशक्त माध्यम है, जिसे सभी को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए।

नगर में योग को लेकर जबरदस्त उत्साह का माहौल रहा, जहाँ लोग घरों की छतों और पार्कों में भी योग करते नजर आए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार अनंग राज सिंह, अमित कुमार, मो. हारिस, स्टेनो ज़हीर आलम, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी रवि यादव, पूर्ति निरीक्षक पीयूष गंगवार, कनिष्ठ लिपिक कुलदीप पाराशरी, नगर पालिका लिपिक राजीव कुमार, डॉ. मुज्तबा खान, सभासद कृष्णा गुप्ता, एडवोकेट अभीक्ष पाठक, लेखपाल संघ के अध्यक्ष अमित कुमार, सुधारक शर्मा, आनन्द प्रकाश और रवेंद्र गुप्ता सहित नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!