Breaking News

कासगंज: दिल में बसी है मोहब्बत रसूल की… उर्स रमजान शाह दादा मियां के मेले में मुकाबला-ए-कव्वाली का भव्य आयोजन।

दिल में बसी है मोहब्बत रसूल की… उर्स रमजान शाह दादा मियां के मेले में मुकाबला-ए-कव्वाली का भव्य आयोजन।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

सहावर, कासगंज। कस्बा में उर्स रमजान शाह दादा मियां के पावन अवसर पर आयोजित मेले में मुकाबला-ए-कव्वाली का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक नजीबा खान जीनत ने फीता काटकर किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष नाशी खान एवं सभासदगण विशेष रूप से मौजूद रहे।

नगर पंचायत अध्यक्ष नाशी खान ने अपने संबोधन में कहा कि उर्स के पांच दिन तक चलने वाले धार्मिक कार्यक्रमों के समापन के बाद कव्वाली और दंगल का आयोजन मेला ग्राउंड में किया जाता है। यह उर्स और मेला हिंदू–मुस्लिम एकता, भाईचारे और प्रेम की अनूठी मिसाल है, जो वर्षों से चली आ रही है और आगे भी कायम रहेगी।

इसके बाद मशहूर कव्वाल परवाज़ वारसी और मोहतरमा कव्वाल सनम वारसी के बीच मुकाबला-ए-कव्वाली शुरू हुआ। दोनों कव्वालों ने अपनी मधुर आवाज़ और शानदार कलाम से पंडाल में मौजूद श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कव्वालों ने

“सारा जहां ले लो, मदीना मुझे दे दो”,

“दिल में बसी हो मोहब्बत रसूल की”,

“ख्वाजा ओ मेरे ख्वाजा”,

“मुझे इसका ग़म नहीं बदल गया ज़माना, मुझे अजमेर जाने दो”

जैसे मशहूर कलाम पेश कर माहौल को पूरी तरह रूहानी बना दिया। देर रात तक श्रोता झूमते और तालियां बजाते रहे।

नगर पंचायत अध्यक्ष नाशी खान ने कव्वाल परवाज़ वारसी, कव्वाल सनम वारसी तथा समस्त सभासदों का फूलों की माला, शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम के आयोजकों की ओर से भी कव्वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर नगर पंचायत सदस्य रामकिशोर वार्ष्णेय, मौ. हासिम सैफी, सुमित कुमार, मोहम्मद हनीफ, राकेश कुमार वार्ष्णेय, शिव कुमार, बॉबी फारूकी, मो. असलम कुरैशी, फैसल खान, मुशीर अहमद कुरैशी सहित अनिल गुप्ता, रुस्तम कुरैशी, सचिन गुप्ता, विष्णु कुमार, नदीम खान, सरताज अली, यासीन खान, इस्लाम नबी, अजहर बेग, जावेद खान, आमिर खान, शावेज़ अहमद, मुर्तजा बेग, सरताज कुरैशी, ताहिर अली खां, साकेब कुरैशी, संजीव कुमार, असगर अली समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

देर रात तक चले इस मुकाबला-ए-कव्वाली ने उर्स के मेले में चार चांद लगा दिए और पूरे क्षेत्र में भाईचारे व आपसी सौहार्द का संदेश दिया।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!