Breaking News

बरेली: नैनीताल रोड हाईवे पर बिना फास्टैग वाहन से वसूला जाएगा दुगना टोल, 22 जनवरी से नियम लागू।

नैनीताल रोड हाईवे पर बिना फास्टैग वाहन से वसूला जाएगा दुगना टोल, 22 जनवरी से नियम लागू।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली। बहेड़ी–नैनीताल रोड हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए यह एक अहम सूचना है। अब टोल प्लाजा पर बिना फास्टैग या निष्क्रिय फास्टैग के पहुंचने वाले वाहनों से एक साइड का दुगना टोल शुल्क वसूला जाएगा। यह नियम 22 जनवरी से प्रभावी हो जाएगा।

डिजिटल भुगतान प्रणाली को बढ़ावा देने और टोल संग्रह व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, तेज एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था पहले से ही राष्ट्रीय राजमार्गों पर लागू है। अब इसी क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग के अंतर्गत आने वाले बरेली–नैनीताल मार्ग स्थित दोहना टोल प्लाजा और मुड़िया टोल प्लाजा पर भी इस नियम को लागू किया जा रहा है।

22 जनवरी के बाद यदि किसी वाहन पर फास्टैग नहीं लगा होगा या उसका फास्टैग निष्क्रिय (Inactive) पाया जाएगा, तो केंद्रीय मोटर वाहन नियमों के तहत संबंधित वाहन श्रेणी के लिए निर्धारित टोल शुल्क का दुगना भुगतान करना होगा।

दोहना टोल प्लाजा के मैनेजर दीपक पांडे ने बताया कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने और टोल प्लाजा पर लगने वाली भीड़ को कम करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि वे समय रहते अपने वाहनों में फास्टैग लगवा लें और उसे सक्रिय रखें, ताकि अनावश्यक अतिरिक्त शुल्क से बचा जा सके।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!