Breaking News

कासगंज: अमांपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने की टक्कर में 2 युवकों की दर्दनाक मौत; 2 गंभीर घायल। 

कासगंज: अमांपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने की टक्कर में 2 युवकों की दर्दनाक मौत; 2 गंभीर घायल। 

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

सहावर, कासगंज। सहावर कोतवाली क्षेत्र के अमांपुर मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। फरौली गांव के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने से हुई जोरदार टक्कर में मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना सहावर कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहाँ उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहीं, मृतकों के शवों का पंचनामा भर पुलिस ने उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

फाइल फोटो 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!