Breaking News

बलरामपुर: सूखी लकड़ी को लेकर मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, मारपीट में युवक की हत्या; परिजनों का हंगामा।

बलरामपुर: सूखी लकड़ी को लेकर मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, मारपीट में युवक की हत्या; परिजनों का हंगामा।

संवाददाता, गुलाम नबी कुरैशी

बलरामपुर। थाना गैण्डास बुजुर्ग क्षेत्र के बड़का धुसवा (ग्राम सभा इटईरामपुर) में मामूली विवाद ने दिल दहला देने वाली वारदात का रूप ले लिया। आग जलाने के लिए सूखी लकड़ी लेने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में मारपीट हो गई, जिसमें सिन्धु पुत्र राम अचल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों ने न्याय की मांग को लेकर घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा किया। गुस्साए लोगों ने धुसवा-सादुल्लाहनगर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस के लिए स्थिति को संभालना एक बड़ी चुनौती बन गई थी। काफी देर तक चले इस हंगामे के बाद क्षेत्राधिकारी (CO) उतरौला राघवेन्द्र सिंह और ग्राम प्रधान फकरुद्दीन खान ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को समझा-बुझाकर शांत कराया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए शव भेजने पर राजी हुए।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक राणा प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। मृतक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद दो व्यक्तियों और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

फिलहाल पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। प्रशासन ने लोगों से कानून हाथ में न लेने की अपील की है। पुलिस ने परिजनों को निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। गांव में अभी भी भारी पुलिस बल की मौजूदगी है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति न बने।

Byte – राघवेंद्र प्रताप सिंह सीओ उतरौला

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!