Breaking News

कासगंज: चिना नगला में पशुओं में फैली खुरपका-मुंहपका बीमारी, पशुपालकों में चिंता।

चिना नगला में पशुओं में फैली खुरपका-मुंहपका बीमारी, पशुपालकों में चिंता।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद के ब्लॉक गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव चिना नगला में पिछले करीब एक महीने से पशुओं में खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) बीमारी का प्रकोप फैल रहा है। बीमारी की चपेट में गांव के कई पशु आ चुके हैं, जिससे पशुपालक किसानों में चिंता का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों के अनुसार इस बीमारी के कारण पशुओं के मुंह में छाले पड़ रहे हैं, तेज बुखार आ रहा है और खुरों में घाव हो रहे हैं। इन समस्याओं के कारण पशु ठीक से चारा भी नहीं खा पा रहे हैं, जिससे उनकी हालत लगातार खराब होती जा रही है।

इसी समस्या को लेकर बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं जनसेवक अब्दुल हफीज गांधी चिना नगला गांव पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने पशुपालन विभाग से गांव में तुरंत पशु चिकित्सकों की टीम भेजकर बीमार पशुओं का इलाज कराने और वैक्सीनेशन कराने की मांग की।

पशुपालकों सत्यपाल, जवरलाल, नेकराम, हरिओम शर्मा और गेंदालाल ने बताया कि उन्होंने इस समस्या की जानकारी पहले ही पशुपालन विभाग के सरकारी डॉक्टरों और संबंधित अधिकारियों को दी थी, लेकिन अब तक गांव में कोई पशु चिकित्सक नहीं पहुंचा है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

वहीं पशुपालक धर्मवीर शाक्य का कहना है कि यदि समय रहते बीमारी का इलाज और वैक्सीनेशन नहीं किया गया, तो यह तेजी से फैल सकती है और गांव के पशुधन को भारी नुकसान हो सकता है।

इस संबंध में अब्दुल हफीज गांधी ने प्रशासन और पशुपालन विभाग से तत्काल संज्ञान लेने की मांग करते हुए कहा कि पशुधन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उन्होंने गांव में वेटरनरी डॉक्टरों की टीम भेजकर बीमार पशुओं का इलाज कराने, खुरपका-मुंहपका से बचाव के लिए वैक्सीनेशन कराने और आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था कराने की मांग की, ताकि बीमारी को फैलने से रोका जा सके और पशुओं को सुरक्षित रखा जा सके।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!