Breaking News

कासगंज: घरेलू गैस की किल्लत से जूझ रहे उपभोक्ता, सड़कों पर गाड़ियों में धड़ल्ले से जल रही एलपीजी।

घरेलू गैस की किल्लत से जूझ रहे उपभोक्ता, सड़कों पर गाड़ियों में धड़ल्ले से जल रही एलपीजी।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जिले में एक ओर जहां घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की किल्लत से उपभोक्ता परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर यही गैस सड़कों पर दौड़ रही गाड़ियों में धड़ल्ले से इस्तेमाल होती दिखाई दे रही है। कई इलाकों में लोगों को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं, जबकि शहर में कुछ वाहन चालक अवैध रूप से घरेलू गैस का उपयोग कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिले में घरेलू गैस की कालाबाजारी खुलेआम हो रही है। रसोई में इस्तेमाल होने वाली एलपीजी गैस को अवैध तरीके से गाड़ियों में भरकर उपयोग किया जा रहा है, जिससे एक ओर सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है तो दूसरी ओर आम उपभोक्ताओं को गैस की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि कुछ गैस एजेंसियों और बिचौलियों की मिलीभगत से घरेलू गैस का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। कई स्थानों पर छोटे सिलेंडरों और पाइप के माध्यम से वाहनों में गैस भरने के मामले सामने आ रहे हैं। शहर के अशोकनगर इलाके में भी दुकानदारों को खुलेआम वाहनों और छोटे सिलेंडरों में गैस भरते देखा गया है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस पूरे मामले से अनजान बने हुए हैं या कार्रवाई से बचते नजर आ रहे हैं।

वहीं जब जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) कार्यालय में गैस सिलेंडरों की किल्लत के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की गई, तो अधिकारी कार्यालय में मौजूद नहीं मिले और उनकी कुर्सी खाली पड़ी थी।

उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस सिलेंडर की बुकिंग कराने के बाद भी कई-कई दिन तक उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पाता। दूसरी ओर गाड़ियों में घरेलू एलपीजी के उपयोग से कालाबाजारी को बढ़ावा मिल रहा है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि घरेलू गैस की कालाबाजारी और वाहनों में एलपीजी के अवैध उपयोग पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सके और गैस की किल्लत दूर हो सके।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …