Breaking News

कासगंज: गंजडुंडवारा में पोलियो मुक्त भारत के संकल्प के साथ बच्चों को पिलाई गई दवा।

कासगंज: गंजडुंडवारा में पोलियो मुक्त भारत के संकल्प के साथ बच्चों को पिलाई गई दवा।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज (गंजडुंडवारा): ‘दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार’ के नारे के साथ रविवार, 28 जून को पोलियो दिवस के उपलक्ष्य में विशेष अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार और जिला स्वास्थ्य समिति कासगंज के तत्वावधान में गंजडुंडवारा के मोहल्ला धनपाल आवाजी में एक शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें छोटे-छोटे बच्चों को पोलियो से बचाव की दवा पिलाई गई।

इस शिविर का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष एवं सभासद तारिक महमूद मंसूरी ने छोटे बच्चों को ड्रॉप पिलाकर किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूकता का आह्वान किया। उन्होंने विशेष रूप से क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ सहयोग करते हुए घर-घर जाकर दवा पिलाने के अभियान को सफल बनाएं।

इस अवसर पर एएनएम शशि प्रभा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री सरिता यादव, सहायिका कामना के साथ मोहल्ले के गणमान्य व्यक्ति मुरसलीन और मोहम्मद तौसीफ सहित अनेक स्थानीय लोग उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि भारत से पोलियो का उन्मूलन हो चुका है, लेकिन इस रोग को दोबारा लौटने से रोकने के लिए सावधानी बरतना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से बच्चों को नियमित अंतराल पर पोलियो की दवा पिलाई जा रही है ताकि भविष्य में पोलियो का खतरा पूरी तरह समाप्त रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!