Breaking News

कासगंज: गंजडुंडवारा में जर्जर बिजली पोल बना हादसे का सबब, राहगीर दहशत में।

कासगंज: गंजडुंडवारा में जर्जर बिजली पोल बना हादसे का सबब, राहगीर दहशत में।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज (गंजडुंडवारा): जनपद कासगंज के गंजडुंडवारा क्षेत्र में बीते दिनों आई तेज आंधी ने जनजीवन को खासा प्रभावित किया है। सुजावलपुर मोड़ स्थित सबीना कॉम्प्लेक्स के पास बिजली का एक पोल आंधी की चपेट में आकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पोल के खतरनाक तरीके से झुक जाने के कारण यह कभी भी भरभराकर गिर सकता है, जिससे वहां से गुजरने वाले राहगीरों और स्थानीय लोगों की जान पर हर वक्त खतरा बना हुआ है।

​क्षतिग्रस्त पोल के सड़क के किनारे होने और टेढ़ा होकर लटकने की वजह से आवागमन में भारी असुविधा हो रही है। इस व्यस्त मार्ग से होकर गुजरने वाले स्कूल के बच्चों, महिलाओं और दोपहिया वाहन चालकों को आए दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटना की आशंका से लोग दहशत में हैं।

​स्थानीय निवासी शाहिद, चांद मिया, अमन सक्सेना, राशिद, अबुतालिब और तस्लीम खान ने बिजली विभाग के अधिकारियों से इस गंभीर मामले को लेकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। निवासियों का कहना है कि विभाग को समय रहते इस क्षतिग्रस्त पोल को बदलकर या उसकी मरम्मत कराकर संभावित बड़े हादसे को टाल देना चाहिए। स्थानीय लोगों ने चेताया है कि यदि जल्द ही बिजली विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया, तो कभी भी कोई बड़ी अनहोनी घटित हो सकती है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!