Breaking News

कासगंज: ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान के तहत ARTO आर.पी. मिश्र की बड़ी कार्रवाई, क्षमता से अधिक बच्चे ले जा रही स्कूल वैन सीज।

कासगंज: ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान के तहत ARTO आर.पी. मिश्र की बड़ी कार्रवाई, क्षमता से अधिक बच्चे ले जा रही स्कूल वैन सीज।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज: जनपद में सड़क सुरक्षा और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान के तहत एआरटीओ (ARTO) आर.पी. मिश्र के नेतृत्व में एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसके दौरान नियमों को ताक पर रखकर दौड़ रहे वाहनों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई।

इस अभियान के अंतर्गत कुल 5 वाहनों के चालान किए गए और 2 वाहनों को निरुद्ध किया गया। इसके अलावा, ईंटों से ओवरलोड चल रहे ट्रकों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर भी कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें बंद कराया गया। वहीं, सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के मामलों में अलग से 36 चालान किए गए। इस प्रकार इस पूरी कार्रवाई में कुल 41 चालान किए गए और 7 वाहनों को बंद या निरुद्ध किया गया, जिससे नियमों का उल्लंघन करने वालों में हड़कंप मच गया। इस कार्रवाई के दौरान लगभग 2.20 लाख रुपये का जुर्माना भी आरोपित किया गया।

अभियान के दौरान एआरटीओ की टीम को एक स्कूल वैन की चेकिंग में बड़ी लापरवाही देखने को मिली। वैन की निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक, यानी 30 से अधिक स्कूली बच्चों को उसमें ठूंस-ठूंसकर बैठाया गया था। बच्चों की सुरक्षा के साथ इस तरह का खिलवाड़ देख अधिकारियों ने तुरंत सख्त कदम उठाया और ओवरलोड मिली इस स्कूल वैन को सीज कर दिया। परिवहन विभाग की इस सख्त कार्रवाई से वाहन चालकों और स्कूल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

 

 

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई समाधान की मांग।

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई …