Breaking News

कासगंज: अनियंत्रित लोडर की टक्कर से छह वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मातम। 

अनियंत्रित लोडर की टक्कर से छह वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मातम। 

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद कासगंज में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अमांपुर कोतवाली क्षेत्र के लखीमपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित लोडर वाहन की टक्कर से छह वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बच्ची हर्षिता अपनी दादी के साथ सड़क किनारे पैदल जा रही थी। इसी दौरान अचानक तेज गति से आ रहे लोडर वाहन ने बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मासूम की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही बनी रहती है, जिससे पहले भी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

फाइल फोटो 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!