Breaking News

कासगंज: महाशिवरात्रि पर कासगंज में उमड़ा श्रद्धा का सागर, शिवालयों में लगी लंबी कतारें। 

महाशिवरात्रि पर कासगंज में उमड़ा श्रद्धा का सागर, शिवालयों में लगी लंबी कतारें। 

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। महाशिवरात्रि का पावन पर्व जनपद में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसी आस्था के चलते सुबह से ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

भोर होते ही “बम-बम भोले” और “हर-हर महादेव” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कई श्रद्धालु व्रत रखकर मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचे।

नगर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं। दूरदराज से आए कांवड़ियों ने भी शिवालयों में पहुंचकर जलाभिषेक किया। मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया था तथा व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन और स्वयंसेवकों की तैनाती की गई थी।

पूरे जनपद में दिनभर धार्मिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन और पूजा-पाठ का दौर चलता रहा। महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का वातावरण देखने को मिला।

बाइट- सुशील शर्मा त्यागी, पुजारी।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!