Breaking News

कासगंज: मामूली विवाद ने पकड़ा तूल, दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर।

कासगंज: मामूली विवाद ने पकड़ा तूल, दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी

कासगंज। कासगंज के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के सिकंदरपुर वैश्य गांव में मामूली विवाद के चलते दो पक्ष हिंसक रूप से आमने-सामने आ गए। इस झड़प में दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और एक-दूसरे पर ईंट-पत्थरों से हमला किया गया। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल 05 लोगों के घायल होने की सूचना है। झगड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला और पुरुष दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और उनका मेडिकल परीक्षण कराया। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। रिपोर्टर जुम्मन कुरैशी के अनुसार, पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर रही है और आगे की विधिक कार्यवाही में जुटी है।

वायरल वीडियो 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!