Breaking News

कासगंज: आटा चक्की पर सफाई के दौरान तूफानी पंखे में उतरा करंट, चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत।

आटा चक्की पर सफाई के दौरान तूफानी पंखे में उतरा करंट, चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज: जनपद के कोतवाली गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव नगला उम्मेद में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। आटा चक्की पर सफाई करते समय तूफानी पंखे में उतरे अचानक विद्युत करंट की चपेट में आने से 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इस अप्रत्याशित घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला उम्मेद निवासी 45 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र किशन लाल गांव की ही एक आटा चक्की पर काम करते थे। शनिवार को वे चक्की पर साफ-सफाई का काम कर रहे थे, तभी वहां रखे एक तूफानी पंखे में अचानक करंट उतर आया। सफाई के दौरान विनोद कुमार उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलसकर मौके पर ही दम तोड़ बैठे।

कुछ समय बाद जब परिजन चक्की पर पहुंचे, तो उन्होंने विनोद को मृत अवस्था में पाया। यह देखते ही वहां चीख-पुकार मच गई और शोर सुनकर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय गंजडुंडवारा कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक विनोद कुमार की शादी करीब 20 वर्ष पूर्व कृष्णा देवी के साथ हुई थी। वे अपने पीछे पत्नी कृष्णा देवी और तीन बच्चों—दो बेटियां (हिना – 17 वर्ष, मोहिनी – 14 वर्ष) और एक बेटा (हिमांशु – 10 वर्ष) को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। घर के इकलौते कमाने वाले सदस्य की इस तरह अचानक हुई मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: फैक्ट्री स्टेट रामलीला को लेकर समिति ने साफ किया अपना पक्ष।

पूर्व कलाकारों के आरोपों पर सचिव ए.के. व्यास बोले—बैठक के लिए कई बार दी गई …