Breaking News

पत्रकार मोहम्मद असलम को मिला उत्कृष्ट कवरेज का सम्मान।

पत्रकार मोहम्मद असलम को मिला उत्कृष्ट कवरेज का सम्मान।

मोहम्मद असलम, संवाददाता 

लखीमपुर खीरी। खीरी टाउन में आयोजित खीरी स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह में पत्रकार मोहम्मद असलम को उत्कृष्ट कवरेज के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान इलेवन स्टार क्लब, खीरी टाउन (उत्तर प्रदेश) की ओर से प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद जफर अली नकवी और सांसद उत्कर्ष वर्मा ने संयुक्त रूप से पत्रकार मोहम्मद असलम को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान आयोजकों ने कहा कि पत्रकारिता समाज का आईना है, जो खेल और सामाजिक गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि मीडिया का योगदान ऐसे आयोजनों की पहचान बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम में क्षेत्र के अन्य पत्रकारों, खिलाड़ियों और समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!