Breaking News

इस्लामनगर: दुकान के आगे ऑटो खड़ा करने पर दुकानदार का रौद्र रूप, युवक को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल।

इस्लामनगर: दुकान के आगे ऑटो खड़ा करने पर दुकानदार का रौद्र रूप, युवक को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल।

इस्लामनगर (बदायूं)। जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के नूरपुर पिनौनी कस्बे में दुकान के आगे ऑटो खड़ा करने को लेकर हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि दुकानदार ने अपनी दबंगई दिखाते हुए ऑटो चालक को सड़क पर ही जमकर पीट दिया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दुकानदार की बर्बरता साफ देखी जा सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार, युवक ने अपना ऑटो दुकानदार की दुकान के सामने खड़ा कर दिया था, जिस बात को लेकर दुकानदार आगबबूला हो गया। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। दुकानदार ने सड़क पर सबके सामने ऑटो चालक को न केवल गालियां दीं, बल्कि उस पर लात-घूसों की बरसात कर दी।

इस मारपीट के दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में दुकानदार को युवक के साथ हाथापाई करते हुए साफ देखा जा सकता है। यह फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोग दुकानदार की इस दबंगई पर अपनी नाराजगी जता रहे हैं।

यह घटना फिलहाल पूरे कस्बे में चर्चा का विषय बनी हुई है। पीड़ित के साथ हुई इस मारपीट के बाद इलाके के लोगों ने दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और इस वायरल वीडियो पर क्या कानूनी कार्रवाई की जाती है।

वायरल वीडियो 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!